Dumka News : मसलिया अवैध बालू परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

मसलिया थाना परिसर में जब्त अवैध बालू ट्रेक्टर

ग्राम समाचार, दुमका । मसलिया थाना की पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक ट्रैक्टर को नाला–दुमका मुख्य सड़क पर सीतपहाड़ी मोड़ के पास जब्त कर थाना ले आई है। यह कार्रवाई नियमित गश्ती के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, जब गश्ती दल ने संदिग्ध ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, तो चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रैक्टर के आगे और पीछे कहीं भी वाहन का पंजीकरण नंबर अंकित नहीं था। ट्रैक्टर में अवैध रूप से बालू लदा हुआ था, जिसके परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात भी उपलब्ध नहीं कराए गए। पुलिस ने बालू सहित ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है। मसलिया थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। फरार चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन मालिक का पता लगाकर खनन एवं परिवहन नियमों के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट-केसरी नाथ,मसलिया

Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें