रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन की ओर से 23 नवंबर को महाराजा हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित करने जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली मुख्य अतिथि होंगी, जबकि डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दीपक वर्मा और डॉ. राम बाबू यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। क्लब की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने बताया कि यह इस वर्ष क्लब का सातवाँ रक्तदान शिविर है और क्लब इस वर्ष 2500 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य को पूरा कर लेगा।
परियोजना अध्यक्ष एवं महाराजा हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मनीष तनेजा ने बताया कि क्लब की ओर से पंजीकरण शुरू कर दिया गया है और प्रत्येक रक्तदाता को मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 से 55 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति हर छह महीने में रक्तदान कर सकता है।उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने की अपील की।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें