Rewari News :: पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा एसपी ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत प्रैस कॉन्फ्रेंस कर संपूर्ण जानकारी सांझा की

हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा-निर्देशन पर चल रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत रेवाड़ी जिला पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण, लूट व स्नेचिंग मामले में फरार चल रहे एक 20 हजार व दो पांच हजार रूपये के इनामी आरोपियों सहित हत्या, हत्या के प्रयास, लुट, स्नेचिंग जानलेवा हमला व अन्य संगीन अपराधों में संलिप्त कुल 179 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि डीजीपी कार्यालय से मिले आदेशों के तहत यह अभियान 05 नवंबर से 20 नवंबर तक चलाया गया। जिसके तहत जिला रेवाड़ी पुलिस ने संगठित अपराध, अवैध हथियार व NDPS एक्ट के तहत अपराध, फरार और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सराहनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं।



पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा आईपीएस ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान अभियान की कार्रवाइयों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जिले में अपराधियों की धरपकड़ कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आपराधिक गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना था। रेवाड़ी पुलिस की यह मुहिम न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत कर रही है, बल्कि आमजन के मन में सुरक्षा का विश्वास भी जगा रही है। पुलिस की सभी सीआईए, थाना व चौकी की पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से लगातार दिन-रात छापेमारी कर इन वांछित अपराधियों को उनके अलग-अलग ठिकानों से धर दबोचा है।

उन्होने बताया कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत जिला रेवाड़ी में वायलेंट क्राइम में संलिप्त 45 अपराधी गिरफ्तार किए गए तथा इस अवधि के दौरान आर्म्स एक्ट के 15 मामले दर्ज करके 18 आरोपियों गिरफ्तार किया गया। जिनसे से 6 अवैध पिस्टल,7 देशी कट्टे, 1 गन, 2 मैग्जीन, 15 रौंद बरामद किए गए। इसी प्रकार नशा तस्करों के खिलाफ कङी कार्यवाही करते 2 मामले दर्ज करके 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 16 ग्राम 59 मिली ग्राम हैरोईन व 11 किलो 502 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।  इस अवधि के दौरान संगठित अपराध में संलिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 1 अपराधी कि जमानत रद्द करवाई गई।  

ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत रेवाड़ी पुलिस 25 आरोपियों की हिस्ट्री शीट खोली गई है। इनमे मोनू उर्फ भांड निवासी गांव आशियाकी गोरावास, दीपक उर्फ शुटर निवासी गांव मोहदीनपुर, मनीष सैनी निवासी सती कालोनी रेवाडी, अजय उर्फ मच्छर निवासी गांव मंगलेश्वर, मोनू उर्फ घंटी निवासी गांव गुर्जर माजरी, दीपक उर्फ करंट निवासी गांव झाडौदा, भारत भूषण उर्फ चुन्नु निवासी गली मौहल्ला कोसली, हिमांशु निवासी गांव भाकली, महमपाल निवासी गांव गोकलगढ, लोकेश उर्फ छोटिया निवासी कमालपुर, सोनू निवासी गांव गाजी गोपालपुर, सतीश उर्फ जेसीबी निवासी गांव पातुहेडा, सुनील उर्फ सुन्नी निवासी गांव पातुहेडा, सहीराम उर्फ छोटा निवासी गांव पातुहेडा, ब्रह्मपाल उर्फ हैप्पी निवासी गांव कसौला, सचिन निवासी गांव पाली, जयप्रकाश उर्फ जेपी निवासी गांव बोहका, पवन निवासी गांव मन्दौला, अरविन्द निवासी उत्तम नगर रेवाडी, इन्द्रजीत उर्फ चुर्री निवासी गांव ढालियावास, रोहित निवासी गांव गोरिन्दा जिला झुन्झुनु हालआबाद विकास नगर रेवाडी, मोहित निवासी मोहल्ला आर्दश नगर रेवाड़ी, अनिल उर्फ धनिया निवासी मोहल्ला कुतुबपुर रेवाड़ी, गुलशन उर्फ लुचडी निवासी मौहल्ला कुतुबपुर रेवाड़ी व कृष्ण निवासी पुराना बिजली घर अर्दश नगर कुतुबपुर रेवाड़ी शामिल है। इन आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में अनेकों संगीन मामले दर्ज है।



*रेवाड़ी पुलिस का अपराधियों को संदेश* - पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तुरंत कार्रवाई की जा रही है।  यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी पुलिस का अपराधियों को कड़ा एवं स्पष्ट संदेश है कि जिला रेवाड़ी में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कहीं भी छिप जाएं, रेवाड़ी पुलिस उन्हें ढूंढ निकाल जेल की सलाखों के पीछे भेजेगी । जो कोई भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होगा तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।  युवा अपने पथ से ना भटके और शिक्षा एवं खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर अपना तथा अपने देश का नाम रोशन करें।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें