Godda News:खो खो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने गोड्डा की टीम रांची रवाना



 

गोड्डा : खेलो झारखंड राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गोड्डा जिले की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका टीमें बुधवार को रांची के लिए रवाना हुईं। यह प्रतियोगिता 22 नवंबर से 24 नवंबर तक रांची स्थित खेलगांव में आयोजित की जाएगी।

इस प्रतियोगिता में झारखंड सरकार के अंतर्गत संचालित सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र अथवा जैक बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के छात्र ही भाग ले सकते हैं। गोड्डा से जय नारायण उच्च विद्यालय महागामा, मिल्लत प्लस टू उच्च विद्यालय धपरा,हाई स्कूल रघुनाथपुर, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय रमला, ई एम आर एस तसरिया सहित कई स्कूलों के छात्र चयनित होकर टीम में शामिल हुए हैं।

टीम के साथ कोच एवं  मैनेजर के रूप में शारीरिक शिक्षा शिक्षक अनंत कुमार यादव ,किशोर ठाकुर,मंगल सरदार,पिंकी गुप्ता,अंजर अहमद रवाना हुए। वहीं शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय कुमार राय, सुशील सिंह,अनुपम मिश्रा ,महानंद यादव,सनी भारती जहीर अब्बास,खो खो संघ के सचिव आर्यन चंद्रवंशी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना के साथ विदा किया।

जिले के खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि गोड्डा के खिलाड़ी इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिला का नाम रोशन करेंगे।

Share on Google Plus

Editor - ग्राम समाचार गोड्डा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें