Rewari News :: शरवती कोचिंग कैंपस के दूसरे संस्थान का शक्ति नगर में भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ

रेवाड़ी में शरवती कोचिंग कैंपस के दूसरे संस्थान का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। पहला संस्थान महेंद्रगढ़ जिले के कस्बा कनीना में तो दूसरा रेवाड़ी में शुरू हुआ। एसडीएम कोसली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


रेवाड़ी शहर के शक्ति नगर स्थित शरवती कोचिंग कैंपस के दूसरे संस्थान का वीरवार को भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में विद्यार्थियों द्वारा संस्कृत उद्देश्य भक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकार सुंदर नागर, मनजीत सोनी तथा रविन्द्र नागर ने शानदार मधुर गीत प्रस्तुत किए। समारोह में सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया एवं अंत में स्मृति चिह्न द्वारा सभी आगंतुकों तथा अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य सत्येन्द्र ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।


संस्थान के डायरेक्टर श्री राजकुमार यादव ने बताया कि शरवती कोचिंग की हेड ब्रांच वर्ष 2011 में कनीना में स्थापित की गई थी, और अब तक 750 से अधिक विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि नए परिसर में जे ई ई, नीट, एन.डी.ए., सैनिक स्कूल, राय स्पोर्ट्स स्कूल, जे.एन.वी. तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी करवाई जाएगी। यहाँ पर हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध होगी। मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार यादव ने संस्था की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामना दी।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय कुमार यादव, एस.डी.एम. कोसली रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रविन्द्र सिंह, डी.एस.पी. रेवाड़ी, श्री सतपाल सिंह खींची, इंचार्ज सिक्योरिटी ब्रांच रेवाड़ी, श्री बेगराज जी, पुलिस कंट्रोल रूम रेवाड़ी, श्री राजकुमार यादव, चेयरमैन ग्रीवेंस कमेटी रेवाड़ी, डॉ. अरविन्द यादव, बीजेपी मंडल अध्यक्ष जाटूसाना सुरेंद्र यादव, बी.ई.ओ. जाटूसाना, जी.एस. चौहान, रघु यादव तथा शाकूर ख़ान, हाई कोर्ट एडवोकेट आर एन महलावत, श्री नरेंद्र मेहता, श्री रविन्द्र, हेमचंद्र यादव, श्री राजेश शर्मा, श्री रविन्द्र छिल्लर, सत्यपाल धूपिया वार्ड नंबर 14 से समाजसेवी प्रथम अग्रवाल काकू हर्ष गुलयानी, मोहित रामपुरा, नितिन आदि उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें