ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- रांची में आयोजित राज्य स्तरीय झारखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती सांस्कृतिक समारोह के लिए गोड्डा से 13 सदस्यीय कला जत्था जिला पर्यटन विशेषज्ञ आलोक कुमार की अगुवाई एवं दल नायक प्रेमचंद महतो के नेतृत्व में गुरुवार शाम आरक्षित बस से गंतव्य के लिए प्रस्थान की। दल में शामिल स्थानीय पी एंड डी डांस एकेडमी सभी कलाकारों को स्थानीय पुराना सचिवालय से जिला खेलकूद एवं कला - संस्कृति पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो एवं कला - संस्कृति संयोजक सुरजीत झा ने अपनी शुभकामना और आवश्यक निर्देश देकर गंतव्य के लिए रवाना किया। इस अवसर पर भारतीय संगीत संघ के निदेशक अमरेंद्र सिंह बिट्टू, गुरुकुल डांस एकेडमी की निदेशिका आरती सिंह, रेनबो के दयाशंकर, डी डांस एकेडमी के सह निदेशक आकाश सोनी आदि उपस्थित थे।
Godda News: स्थापना दिवस समारोह के लिए कला जत्था रांची रवाना

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें