Rewari News :: बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत पर रेवाड़ी समेत देशभर में जश्न जलेबी की स्टॉल लगाई


बिहार चुनाव नतीजों में NDA की ऐतिहासिक जीत पर देशभर में भाजपा की ओर से जश्न। रेवाड़ी में बीजेपी कार्यालय पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। बीजेपी कार्यालय में जीत की खुशी में जलेबी की स्टॉल लगी ढोल नगाड़े पर खूब झूमे कार्यकर्ता।


भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी जिला कार्यालय में आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा और उसके सहयोगी दल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत का जश्न धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में NDA को मिली यह शानदार जीत, 'विकसित बिहार' और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को मजबूत करती है।


जिला कार्यालय पर जलेबी की स्टॉल लगी और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मीठे रस से भरपूर जलेबी खिलाई और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का उत्साह व्यक्त किया। जिला अध्यक्षा डॉ वंदना पोपली जी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ से जलेबी बनाकर सभी को जीत की बधाई दी और जिला अध्यक्षा डॉ. वंदना पोपली ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह विजय सिर्फ NDA की नहीं, बल्कि बिहार की उस जनशक्ति और नारी शक्ति की जीत है, जिसने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और जंगलराज को नकार कर विकास और सुशासन पर भरोसा जताया है। 



प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र पर बिहार की जनता ने मुहर लगाई है। यह साबित करता है कि जनता को केवल विकास का रोडमैप और ईमानदार नेतृत्व चाहिए। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी भाजपा परिवार बिहार की इस महान सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। यह जीत हमें 2029 के लक्ष्य के लिए और भी अधिक समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देती है। इसके अतिरिक्त उन्होंने हरियाणा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी इस जीत के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने गुंडाराज व झूठ को नकार कर विकास को चुना।


डॉ. वंदना पोपली ने विशेष रूप से उन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने बिहार चुनाव में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि "मैं हरियाणा और रेवाड़ी जिले के उन सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद करती हूँ, जिन्होंने बिहार जाकर घर-घर NDA का संदेश पहुंचाया और इस विजय में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। आपका परिश्रम और समर्पण ही हमारी पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। आपके निस्वार्थ भाव से किए गए कार्य के बिना यह विजय संभव नहीं थी आप सभी पर हमें गर्व है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें