Godda News:जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में रमला विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन, तीन श्रेणियों में अव्वल।


 

गोड्डा। नगर भवन में आयोजित जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता सह कौशल प्रदर्शनी कार्यक्रम में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, रमला के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन प्रमुख श्रेणियों में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।


प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने—


इनफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी संकाय में प्रथम स्थान,


इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी संकाय में द्वितीय स्थान,


इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर श्रेणी में द्वितीय स्थान

प्राप्त कर अपनी तकनीकी दक्षता का शानदार परिचय दिया।


प्रदर्शनी में छात्रों मिसबाह, मो. सादिक, मोहन कुमार, हरिओम, सिंटू कुमार और प्रिंस कुमार ने अपने-अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिनकी सराहना निर्णायकों ने भी की। इन उपलब्धियों का श्रेय विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षक मनोवर आलम और साहिन इकबाल को जाता है, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय की इस सफलता पर प्रधानाध्यापक जयराम प्रसाद यादव सहित शिक्षक प्रेमलाल पंडित, मो. शकील, रमजान अली, सुभाष दास, नीरज कुमार सिंह, तारिक अनवर, अमरजीत दास, कुमारी पूनम, सुनीता मरांडी और राहुल कुमार ने हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखा गया।

Share on Google Plus

Editor - ग्राम समाचार गोड्डा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें