Godda News:जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने कबाड़ से जुगाड़ में हासिल किया दूसरा स्थान

 गोड्डा:डाइट गुम्मा कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, गोड्डा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर माध्यमिक वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में शलीहा प्रवीण, सुजाता कुमारी और तनु प्रिया की टीम ने रचनात्मकता और प्रस्तुति के आधार पर प्रभावशाली मॉडल प्रस्तुत किया। छात्राओं ने यह उपलब्धि शिक्षक जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन एवं देखरेख में हासिल की, जिन्होंने पूरी तैयारी के दौरान महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Share on Google Plus

Editor - ग्राम समाचार गोड्डा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें