गोड्डा : डाइट गुम्मा के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय “कबाड़ से जुगाड़” प्रतियोगिता में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय रमला के छात्र परमवीर कुमार, अमन झा और सत्यम कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने मैकेनिकल वेस्ट सामग्री से आकर्षक वॉल क्लॉक तैयार कर अपनी रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में छात्रों का मार्गदर्शन विद्यालय के शिक्षक नीरज कुमार सिंह द्वारा किया गया, जिनके निर्देशन में छात्रों ने मॉडल को सफलतापूर्वक तैयार किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को मंच पर ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जय राम प्रसाद यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों ने अपनी मेहनत और नवाचार क्षमता से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं रमजान अली,मो शकील,सुभाष दास, प्रेमलाल पंडित ,शिवनंदन प्रसाद, कुमार यदुवंश मणि,मनोवर आलम, साधना कुमारी,पूनम कुमारी, सुनीता मरांडी, तारिक अनवर ,अमरजीत दास,साहिन इकबाल,राहुल कुमार,आशीष कुमार ने भी छात्रों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें