Godda News : यूनिटी मार्च का हुआ आयोजन।


 गोड्डा:राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर  बुधवार को जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, गोड्डा के छात्रों ने एक भव्य यूनिटी मार्च में हिस्सा लिया। यह मार्च गांधी मैदान से गोढ़ी चौक तक निकाला गया, जिसमें छात्रों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।

मार्च का नेतृत्व विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय कुमार राय और महानंद कुमार ने किया। दोनों प्रशिक्षकों के निर्देशन में छात्र अनुशासन, एकजुटता और उत्साह के साथ मार्च करते हुए आगे बढ़े।

यूनिटी मार्च में जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लेकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में सांसद निशिकांत दुबे  भी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

मार्च के दौरान छात्र-छात्राओं ने एकता और राष्ट्रीय समरसता के नारों से माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। आयोजन का समापन गोढ़ी चौक पर राष्ट्र की एकता बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।

Share on Google Plus

Editor - ग्राम समाचार गोड्डा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें