Rewari News :: जनता को विश्वास होने लगा है कि भाजपा वोट चोरी कर सरकार बनाती है :: रघुबीर भारद्वाज

रेवाड़ी के कोसली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुधवार को बेरली पेट्रोल पंप स्थित हल्का कार्यालय में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने की ओर मुख्य वक्ता हल्का प्रभारी रघुबीर भारद्वाज थे। बैठक में आगामी 22 नवंबर को रेवाड़ी में आयोजित " वोट चोर गद्दी छोड़ " प्रदर्शन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सबसे पहले देश की लोहपुरुष महिला ओर आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर रघुबीर भारद्वाज और पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने कहा कि श्रीमती गांधी एक आयरन लेडी थी ओर उन्होंने राष्ट्रहित में अनेकों साहसिक फैसले लिए। उनके शासनकाल में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की। वो दूरदर्शी सोच की नेता थी ओर देशभक्ति उनमें कूट कूटकर भरी हुई थी । 


प्रभारी रघुबीर भारद्वाज ने कहा प्रदेश कांग्रेस पूरे प्रदेश भर में " वोट चोर गद्दी छोड़" अभियान चलाकर प्रदर्शन कर रोष प्रकट कर रही है जिसके चलते आगामी 22 नवंबर को रेवाड़ी में इस अभियान के तहत जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद,प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ओर संसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य रूप से भाग लेंगे । इसके अलावा पूर्व मंत्री,पूर्व विधायक,जिला पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता इस प्रदर्शन के भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के बाद अब देश की जनता को विश्वास होने लगा है कि भाजपा वोट चोरी करके सरकार बनाती है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा में दम है तो देश या किसी भी राज्य के एक बार बेलेट पेपर से चुनाव करवा कर देख ले।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने सभी पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो आगामी 22 नवंबर को वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में जरूर भाग ले ताकि जनता को भाजपा के काले कारनामों का पता चल सके। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी, कांग्रेसी नेता दिवान सिंह चौहान, डॉक्टर पवन भाड़ावास, मनोज दखोरा, राहुल कोसली, हनी तनेजा, शुभराम, विनयकमल सीहा, राजकुमार करावरा, डॉक्टर हेमंत लुखी, अमित लिलोढ, जिले सिंह नाहड़,  जगमाल सरपंच नांगल पठानी, प्यारेलाल जाहिदपुर, शुभराम मूसेपुर, अशोक मूसेपुर, धनराज मस्तपुर, बीरसिंह बोड़ियां कमालपुर, विजय बुडौली सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें