Godda News: जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गोड्डा में सड़क सुरक्षा को लेकर रैली का आयोजन


 गोड्डा –  सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गोड्डा के छात्रों द्वारा आज सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत एक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए लोगों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।

रैली की अगुवाई स्कूल के शिक्षक डॉक्टर विजय कुमार पासवान ,अजय कुमार राय एवं अन्य शिक्षकों ने की। विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सुरक्षित सड़क, हेलमेट के उपयोग, यातायात संकेतों का पालन और ओवरस्पीडिंग से बचने जैसे संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि रैली का उद्देश्य बच्चों और आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना था, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और सभी सुरक्षित एवं जिम्मेदार यात्री बन सकें।

रैली निकालते समय छात्रों का उत्साह देखने लायक था। स्थानीय लोगों ने भी बच्चों के इस प्रयास की सराहना की।

Share on Google Plus

Editor - ग्राम समाचार गोड्डा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें