Rewari News :: बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने सुनी जनसमस्याएं कहा, "आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निवारण"

रेवाड़ी जिले की बावल विधानसभा सीट से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने रेवाड़ी स्थित अपने कार्यालय में गुरुवार को लोगों की समस्याएं सुनी। विधायक ने मौके पर ही समस्याओं का निवारण कराया।


विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार अन्तोदय की भावना से बिना भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है और जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर धरातल पर उतार रही हैं। उन्होंने कहा कि बावल क्षेत्र में भी तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। हरियाणा सरकार द्वारा लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें