Godda News: झारखंड-बंगाल फ्रेंडशिप ट्रॉफी के लिए टीम झारखंड घोषित



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- वेस्ट बेंगोल फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पश्चिम बंगाल के बर्दमान स्थित बारसुल में स्व. काव्य श्री बक्शी भट्टाचार्य की स्मृति में 30 नवंबर को आयोजित एक दिवसीय टी -25 "विद्यार्थी फ्रेंडशिप ट्रॉफी" के लिए सोमवार को झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए झारखंड फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत झा ने बताया कि एसोसिएशन के महासचिव मनीष कुमार सिंह द्वारा गोड्डा के भोला पासवान के कैप्टनशिप में घोषित टीम में कोडरमा के बलराम कुमार (उप कप्तान), गोड्डा के भोला पासवान, राजेंद्र प्रसाद, चंदन सिंह एवं मुकेश कोतवाल, पाकुड़ के मो. अबु ताहिर एवं मो. अमीरुद्दीन अंसारी, रांची के मो. नसीम, देवघर के मो. शोएब, गिरिडीह के दिलीप दास, साहेबगंज के सुलेमान मुर्मू , मो. नजीर, मो. आमिर हमजा एवं नाजिर शामिल हैं। टीम 29 को गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें