Godda News:जल संरक्षण पर रची कला – मानसी बनी जिला चैंपियन।


 गोड्डा :जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गुम्मा, गोड्डा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, गोड्डा की छात्रा मानसी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 40 प्रतिभागियों को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का विषय “जल संरक्षण” था, जिसमें मानसी कुमारी ने शिक्षिका अंजू आइंद के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट चित्र प्रस्तुत किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर ज्यूरी मेंबर नम्रता झा ने ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

मानसी की उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं सज्जाद आलम, शम्स तबरेज़, मीणा सोरेन, जितनी दासी, मो. इम्तियाज, अनुज आनंद, महानंद कुमार, अजय कुमार राय, प्रिया कुमारी, बेंजामिन सोरेन आदि ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Share on Google Plus

Editor - ग्राम समाचार गोड्डा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें