Godda News : दो दिवसीय खो खो शिविर का हुआ समापन।


 गोड्डा – गोड्डा जिला खो-खो संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय खो खो प्रशिक्षण कैंप का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी दर्ज कराई। कैंप का आयोजन लगातार दूसरे दिन संघ की ओर से किया गया, जिसकी जानकारी खो-खो संघ के सचिव आर्यन चंद्रवंशी ने दी।

कैंप में टेंडर हार्ट स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, DAV स्कूल, मिल्लत प्लस टू उच्च विद्यालय धपरा , गोड्डा ब्लास्टर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय माँझर, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गोड्डा, उत्कृष्ट  विद्यालय बालिका, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय रमला,और राम लखन सिंह यादव उच्च विद्यालय कुर्मीचकके खिलाड़ी शामिल हुए।

प्रतियोगिता परिणाम

बालक वर्ग में –

  • प्रथम स्थान: मिल्लत प्लस टू हाई स्कूल धपरा 

  • द्वितीय स्थान: गोड्डा ब्लास्टर

  • तृतीय स्थान: DAV स्कूल

बालिका वर्ग में –

  • प्रथम स्थान: मिल्लत प्लस टू उच्च विद्यालय धपरा 

  • द्वितीय स्थान: DAV स्कूल गोड्डा 

  • तृतीय स्थान: टेंडर हार्ट स्कूल गोड्डा

कैंप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष प्रनेश सोलोमन, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता राजेश मंडल, देव कुमार, अरुण शाह, हाई स्कूल रमला के शारीरिक शिक्षा शिक्षक नीरज कुमार सिंह, खो-खो कोच विजय कुमार मिर्धा , ज्ञान किस्कू, अभिजीत हेंब्रम, शिक्षक अनंत कुमार यादव, अंजर अहमद  और सिराज अहमद उपस्थित रहे।

सचिव आर्यन चंद्रवंशी ने कहा कि इस वर्ष का कैंप खिलाड़ियों के लिए अत्यंत रोमांचक और उपयोगी रहा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गोड्डा जिला खो-खो संघ की ओर से खेल को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए सतत प्रयास जारी रहेगा और जिला का नाम राज्य व देश में रोशन होगा।


Share on Google Plus

Editor - ग्राम समाचार गोड्डा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें