Rewari News :: काली माता मंदिर संत धाम सराय बलभद्र स्थित "फकीर धाम" में कढ़ी चावल के प्रसाद वितरण किया गया

रेवाड़ी में काली माता मंदिर संत धाम सराय बलभद्र स्थित "फकीर धाम" में वीरवार को कढ़ी चावल के प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तजनों ने मंदिर पहुंचकर मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया।


मंदिर महंत बाबा अभय सिंह जी महाराज ने बताया कि मंदिर भूमि पर प्राचीन काल से फकीर बाबा की समाधि थी जिसे पुनः निर्माण कर उसी स्थान कर पुनर्स्थापित किया गया है। उसी उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया है।


मंदिर से जुड़े सभी भक्तगण एकत्रित हुए जिसमें महिला श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किए और श्रद्धालुओं ने फकीर बाबा के नाम से कढ़ी चावल के प्रसाद का वितरण किया गया।

इस मौके पर गिरि पंथ से बड़े गुरु जी देव गिरी महाराज आश्रम खाज़ीवाड़ा नज़दीक पाकिस्तान बोर्डर, कमल नाथ जी महाराज जसात आश्रम से पहुंचे और भक्तों को आशीर्वचन दिया। 


इस मौके पर समाजसेवी प्रथम अग्रवाल, चेयरमैन राजकुमार कतोपुरी, राजेश सैनी प्रधान, मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, दिनेश टिंट, हर्ष गुलयानी, योगेश भारद्वाज खोल, राव इंद्रजीत, झज्जर से पूर्व पार्षद जयबीर, गुड्डू मूसेपुर, सुरेश हलवाई, मुकेश शर्मा खोर, कृष्ण मिंटू, दीपक, यश, अंश, हर्षित, नितिन, राधे, अंशु, कुशाल, हेमंत शर्मा (मोदी), कमल, मनीष दर्शन, मोहित रामपुरा, दीपक सैनी व हिमांशु सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें