Rewari News :: IGU मीरपुर में हिंडोला 2025 में प्रतिभागियों ने बिखेरा अपने हुनर का जलवा इंटर जोनल युवा महोत्सव हिंडोला 5.0 का समापन हुआ


रेवाड़ी के इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में चल रहे दो दिवसीय इंटर जोनल युवा महोत्सव हिंडोला 2025 में प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह, ऊर्जा सांस्कृतिक विविधता की शानदार प्रस्तुतियों के साथ अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।


हरियाणा के जाने-माने कलाकार रामकेश जीवनपुर वाला, डॉ. श्याम शर्मा, विश्वजीत चौधरी, शालू, अमित सैनी, मिस मनजीत, सोमवीर कथूरवाल ने हरियाणवी संस्कृति के संगीतों से युवा महोत्सव में उपस्थित सभी विद्यार्थियों, अतिथियों और दर्शकों को आनंदित कर दिया। उनके ऊर्जावान गीतों और लोक–धुनों ने पूरे वातावरण को जोश, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।


आज स्टेज नंबर 1 पर स्किट, स्टैंड अप कॉमेडी, फोक/ट्राइबल डांस, रैंप वॉक मेल, रैंप वॉक फीमेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। स्टेज नंबर 2 पर कव्वाली, रिचुअल्स, माइम एवं स्टेज नंबर तीन पर क्लासिकल डांस, लाइट स्वर इंडियन, ग्रुप सोंग इंडियन, स्टेज नंबर 4 पर हरियाणवी फोक सॉन्ग सोलो, पोएटिक इंग्लिश, पोएटिक हिंदी, स्टेज नंबर 5 पर क्विज (प्री), डिबेट हिंदी, डिबेट अंग्रेजी, क्विज (मेंस) एवं स्टेज नंबर 6 पर कोलाज, पोस्टर मेकिंग, रंगोली प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा न करने की प्रति जागरुक करते हुए शपथ दिलाई गई।


इंटर जोनल युवा महोत्सव हिंडोला-2025 के समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुग्राम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम के कुलपति प्रोफेसर संजय कौशिक रहे। आईजीयू कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलनी एवं कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


सभी प्रतिभागियों ने बड़े ही उत्साह एवं कड़ी मेहनत के साथ विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। ओवरऑल चैंपियन आरपीएस कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, महेंद्रगढ़ एवं रनर-अप यूटीडी आईजीयू, मीरपुर रहा।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें