राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में आज शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार एवं वनवासी कल्याण आश्रम रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में जन जातीय गौरव दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम संयोजक शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने भारतीय पुरातन सनातन परंपरा अनुसार मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि, मुख्यवक्ता व अन्य अतिथियों का संगठन दृष्टि से परिचय कराते हुए वंदन अभिनंदन एवं स्वागत किया और कार्यक्रम की पृष्ठभूमि में बताया कि 1 नवंबर से 15 नवंबर तक चल रहे जनजातीय गौरव पखवाड़े का आज समापन समारोह है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला संघ चालक रामावतार गौतम, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक रेवाड़ी राजेंद्र शर्मा, तथा खंड शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी राजेश वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संजय डाटा ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष, जनजातीय समाज के उत्थान के लिए उनके योगदान तथा वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी। उनके संबोधन ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रेरित किया।कार्यक्रम में वनवासी कल्याण आश्रम रेवाड़ी इकाई से जिला अध्यक्ष अनिल गंजू, नगर संरक्षक राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष हवा सिंह डागर अभिषेक गुप्ता एवं सुनील गर्ग, जिला सचिव झम्मन सिंह, बिरेंद्र गुप्ता, आनंद गिरी, चानन सिंह, राजेश कुमार, के. एम. डाटा, आदित्य डाटा, संगीता, प्रतीक अग्रवाल, मंजू, यतिन, विशाल सतबीर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विद्यालय के छात्रों ने जनजातीय समाज के इतिहास, भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर अपने विचार एवं भाषण प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ नम्रता सचदेवा ने सभी अतिथियों, वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारियों, शिक्षक–स्टाफ और विद्यार्थियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत और बलिदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।पूरे कार्यक्रम का संचालन मनोज वशिष्ठ ने अत्यंत संयमित एवं प्रभावी ढंग से किया।अनुशासित व सफल आयोजन के लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों की भूमिका सराहनीय रही।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें