Rewari News :: आर.बी.एस. मॉडल स्कूल में मनाया गया वृद्धजन दिवस


आर.बी.एस. मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामपुरा रेवाड़ी में शनिवार को वृद्धजन दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट, रेवाड़ी के अध्यक्ष दिनेश राजपाल जी सहित वृद्धाश्रम के सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं निवासियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ द्वारा अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन मंगल-गान के साथ हुआ। बच्चों ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, समूहगान, कविताएँ तथा विशेष रूप से तैयार किए गए नाट्य मंचन शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने दादा-दादी एवं समाज के वरिष्ठजनों की भूमिका, त्याग और अनुभवों को हृदय से महसूस कराया।


वृद्धाश्रम से पधारे वरिष्ठ नागरिकों ने बच्चों के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। स्कूल द्वारा आयोजित फन गेम्स, इंटरएक्टिव सत्र और विशेष रूप से तैयार किए गए रैम्प वॉक में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और बच्चों ने उनका जोश बढ़ाते हुए खूब तालियाँ बजाईं। इस अनोखे रैम्प वॉक ने सभी के दिल जीत लिए।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री दिनेश राजपाल जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यालय परिवार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक समृद्धि तभी संभव है जब नई पीढ़ी अपने बड़ों के अनुभवों, संस्कारों और मूल्यों का सम्मान करे। उन्होंने बच्चों को वरिष्ठजनो से सीख लेने और पारिवारिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।


विद्यालय के डायरेक्टर डॉ विमल कुमार सिन्हा तथा प्रिंसिपल ऋतु ओबरॉय ने भी वृद्धाश्रम के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संवेदनशीलता, सम्मान और मानवीय मूल्यों को विकसित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं वरिष्ठजनों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने मिलकर सहभागिता की और आपसी संवाद एवं हंसी–खुशी के माहौल में समय बिताया। बच्चों, शिक्षकों और वरिष्ठ नागरिकों के बीच बनी आत्मीयता ने इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मैन की अध्यक्षा नेहा शर्मा के अतिरिक्त अनुकूल शर्मा, आर बी एस बीएड कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ कुसुम, श्रीमती एवं श्री आनंद, मनोहर लाल, चांद बाई, डॉ के सी बत्रा, डॉ दिनेश वर्मा, अमित पोपली, सीए आकाश गौड़, सरला सपरा, सोनिया पोपली, पूजा सैनी आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें