Godda News: पांच पदक हासिल कर गोड्डा लौटे पहलवानों का स्वागत किया गया



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में पलामू के हरिहरगंज में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित "26वें झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता" में एक रजत एवं चार कांस्य सहित कुल पांच पदक हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कर वापस गोड्डा लौटे पदकवीरों का सोमवार सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गर्मजोश स्वागत और अभिनंदन हुआ। पदकवीर पहलवानों में ओम कुमार, मो. साजिद, सिंटू रजक, श्री कृष्ण यादव, अंकित कुमार एवं उनके कोच राहुल कुमार का जिला कुश्ती संघ की ओर से अमरेंद्र कुमार सिंह, दयाशंकर, सुभाष चंद्र दास एवं विष्णु कुमार ने रेलवे स्टेशन पर पुष्प अभिनंदन किया। पहलवानों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संघ सचिव सुरजीत झा, उपाध्यक्ष अमित राय, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार एवं आकाश कुमार ने उन्हें बधाई दी है।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें