Bhagalpur News:मानव श्रृंखला निर्माण कर नशा मुक्ति के लिए निकाली गई जागरूकता रैली


ग्राम समाचार, भागलपुर। मध्य विद्यालय जगदीशपुर तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर के बच्चों ने बुधवार को प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र के नेतृत्व में मद्य निषेध दिवस पर पोषक क्षेत्र में रैली तथा मानव श्रृंखला निर्माण कर आम जन को नशा से दुर रहने के लिए जागरूक किया। वहीं संविधान दिवस पर सामुहिक रूप में संविधान के प्रस्तावना का पाठ किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मिश्र ने कहा कि हमारा संविधान बहुत खास है, जिसमें हमारे अधिकार के साथ कर्त्तव्यों के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है, जो नागरिक के जीवन में तालमेल करते हुए देश को आगे ले जाता हैं। हम सभी अपने संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाएं और देश की शांति, उन्नति और समृद्धि में अपना योगदान दें। उक्त दोंनो दिवस पर बच्चों के बीच चित्रांकन, निबंध लेखन, वाद-विवाद तथा क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें बच्चे बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में शिक्षक अभिनाश सरोज, वीणा कुमारी, शाहिना खातून, अमित कुमार सिंह, पुष्पलता, भारती कुमारी, वार्डेन सपना कुमारी शिक्षिका फूल कुमारी, शारिका निगार, प्रशिक्षु सत्यम, बादल, नसीम, तौसीफ, दिवाकर, अंकित, बबलू, राजा तथा कर्मी राजकिशोर के साथ सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें