Bhagalpur news:दो दिवसीय निःशुक्ल दन्त जाँच शिविर का आयोजन


ग्राम समाचार, भागलपुर। बिड़ला ओपन माइंड्स भागलपुर स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय निःशुक्ल दन्त जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अंगिक डेंटल क्लिनिक के मशहूर डेंटिस्ट डॉ. ऋचा अंगिक और असिस्टेंट डॉक्टर डॉ. जोशी भारती सिंह तथा डॉ. किसलय चन्दन शामिल थे। इन्होंने कक्षा नर्सरी से चतुर्थ तक के बच्चों के दाँतों का परीक्षण किया तथा दाँतों को स्वस्थ रखने के सुझाव दिए। चिकित्सकों ने बच्चों को ब्रश करने का तरीका और स्वस्थ दांत के महत्व को भी समझाया। जिन बच्चों के दाँतों में कैबटीज थी, उनको सफाई के लिए निर्देश दिए गए तथा सबों को जांच रिपोर्ट भी दी गयी।

बच्चों के दाँतों में पायरिया को निर्मूल करने के उपाय भी अभिभावकों को समझाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार सिंह बच्चों को चिकित्सकों की सलाह मानने हेतु प्रेरित किया और आगंतुक चिकत्सकों के प्रति ह्रदय से आभार व्यक्त किया।


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें