Bhagalpur News:सैयद हसन ने मुख्यमंत्री को दी बधाई


ग्राम समाचार, भागलपुर। सज्‍जादानशीन ख़ानक़ाह पीर दमड़िया शाह एवं मुतवल्ली सैयद शाह इनायत हुसैन वक़्फ़ 159, शाह मार्केट, ख़लीफ़ा बाग़, भागलपुर सैयद शाह फ़ख़रे आलम हसन मजाहिरी की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एन.डी.ए. को विधानसभा चुनावों में शानदार सफलता तथा मुख्यमंत्री के रूप में दसवीं बार शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने दीर्घ कार्यकाल में बिहार राज्य की बहुआयामी प्रगति, सुशासन की स्थापना, शांति, न्याय, सामाजिक समानता के प्रसार और सामाजिक सौहार्द को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने बिहार को विकास और खुशहाली की नई मंज़िलों तक पहुंचाया है। हमें पूरा विश्वास है कि नीतीश कुमार आगे भी राज्य के हर वर्ग की बेहतरी और प्रगति, सामाजिक समानता, तथा जनकल्याण की यात्रा को उसी ख़ुलूस, संजीदगी और ईमानदारी के साथ जारी रखेंगे‌और पहले की तरह अल्पसंख्यकों के विकास के लिए भी कार्य करते रहेंगे।‌ वह एक ऐसे माली की मिसाल हैं जो पूरे बगीचे के हर पौधे, हर शाख और हर फूल का एक-सा ख़याल रखता है‌ और किसी को भी नज़रअंदाज़ नहीं करता।


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें