ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- अंग क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद एवं समाज सुधारक पण्डित रणजीत झा के जन्मशती के अवसर पर उनके नाम पर स्थापित पण्डित रणजीत झा फाउंडेशन के द्वारा श्रद्धांजलि समारोह "नमन हे नरोत्तम" का आयोजन मंगलवार 25 नवंबर को किया जा रहा है।
उक्त आशय कि जानकारी देते हुए स्व. झा के कनिष्ठ पुत्र एवं फाउंडेशन के संयोजक सुरजीत झा ने बताया कि नेता जी नगर स्थित उनके आवास "मदन निवास" पर अपराह्न 3 बजे से आयोजित कार्यक्रम के तहत काव्य गोष्ठी, प्रतिभा - सम्मान एवं स्व. झा के तृतीय पुत्र सर्वजीत झा द्वारा संकलित व संपादित पुस्तक "पण्डित रणजीत झा: डायरी के पन्नों से" का विमोचन एवं लोकार्पण होगा।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें