Bhagalpur News:महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा का जनसंपर्क अभियान
ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा ने क्षेत्र में शनिवार को व्यापक जनसंवाद एवं डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। यह कार्यक्रम अमडीहा, बड़ी नाकी/छोटी नाकी एवं पोठिया पंचायतों में आयोजित किया गया, जहाँ उन्होंने आम जनता से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान प्रवीण सिंह कुशवाहा ने क्षेत्र की जनता से मिलकर उनके मुद्दे, परेशानियाँ और अपेक्षाएँ सुनीं। उन्होंने कहा कि कहलगांव की जनता परिवर्तन चाहती है और इस बार जनता महागठबंधन को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। स्थानीय युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा क्षेत्र के विकास और रोज़गार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा की “हमारा संघर्ष जनता की आवाज़ को विधानसभा तक पहुँचाने का है। कहलगांव की हर पंचायत, हर गांव तक न्याय, विकास और सम्मान की नई धारा लाना हमारा संकल्प है। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो मुश्ताक, पूर्व जिलापरिषद सदस्य मो अफताब, अरार के मुखिया कृष्णानंद सागर यादव, संजय, उप-मुखिया मो अब्दुल्ला, अनुज झा, बिल्टी ठाकुर, पप्पू राम, मो खुर्शीद, मो जुनाब एवं महागठबंधन के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभियान के अंत में प्रवीण सिंह कुशवाहा ने 11 नवंबर को 1 नंबर बैलट पर हाथ के निशान” पर मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें