Bhagalpur News:संविधान की गरिमा अक्षुण्ण रखने को लेकर लिया शपथ


ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहपुर विस के भाजपा विधायक ईं.शैलेंद्र ने संविधान दिवस के मौके पर कहा कि हमारी लोकतांत्रिक आत्मा, अधिकारों की ढाल व कर्तव्यों का स्तंभ है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम ने बताया कि विधायक ने उक्त बातें रखते हुए एनडीए कार्यालय में बिहपुर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों संग संविधान की गरिमा सदा अक्षुण्ण रखने का सामूहिक रूप से शपथ लिया। इस मौके पर विधायक ने संविधान की प्रति सम्मान व इसकी मूल भावना का संकल्प दोहराते हुए कहा कि हमें नहीं पूरे देशवासियों को इस बात का गर्व है कि हमलोग विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्रातिक देश के निवासी हैं। इस मौके पर सरपंच प्रमोद उर्फ लालू सिंह, परमानंद मंडल, संजय राय, नीतेश कुमार चौधरी,सौरव कुमार, सदानंद, सिंटू, लालमोन व चिंटू चौधरी आदि समेत कई अन्य उपस्थित थे। वहीं इस मौके पर प्रो.गौतम ने मुख्यमंत्री सचिवालय से संयुक्त सचिव मनोज कुमार के द्वारा मंगलवार को जारी पत्र का हवाला देते हुए बताया कि विधायक श्री शैलेंद्र द्वारा बिहपुर के विकास के लिए हर प्रयास आज दिशा पा रहा है। थाना बिहपुर से भागलपुर तक मेट्रो ट्रेन कनेक्टिविटी के संबंध में विधायक द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजे गए पत्र पर सरकार ने त्वरित संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा फ़ाइल को आगे की कार्रवाई हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग को भेज दिया गया है। वहीं विधायक शैलेंद्र ने कहा कि हमसब मिलकर अपने क्षेत्र को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। यह मेरे लिए सिर्फ़ प्रशासनिक प्रगति नहीं बल्कि यह बिहपुर के हर नागरिक के विश्वास की जीत है। बेहतर सड़कें, तेज़ परिवहन, आधुनिक कनेक्टिविटी और नए रोज़गार के अवसर यही वह भविष्य है। जिसकी कल्पना मैं अपने क्षेत्र के लिए करता हूँ।


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें