गोड्डा :डाइट गुम्मा में शारीरिक शिक्षा उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव आशुतोष पांडेय, पृथिवेश दुबे, डॉ. महानंद यादव, पवन पाठक ने संयुक्त रूप से की।जिले से करीब 80 की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।सत्र के दौरान ट्रेनर महानंद यादव द्वारा शारीरिक शिक्षा की उपयोगिता, छात्रों के सर्वांगीण विकास में इसकी भूमिका तथा विद्यालयों में इसके प्रभावी संचालन पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित शिक्षकों में अनंत कुमार यादव समेत अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार प्रकट किए।कार्यक्रम के सांस्कृतिक चरण में छात्रा सपना कुमारी और शिवानी हांसदा ने रिथ्मिक एवं आर्टिस्टिक योग की आकर्षक प्रस्तुति दी।विद्यालयों में माइनर गेम्स के व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय कुमार राय, नीरज कुमार सिंह, सनी भारती, कुमार गौरव और लल्लन कुमार ने विस्तृत प्रशिक्षण दिया। विशेष रूप से महिला शिक्षिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न माइनर गेम गतिविधियों में भाग लिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में पवन पाठक, सुजीत कुमार, तिवारी, मनोज कुमार और तारिक अनवर की महती भूमिका रही।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें