Rewari News :: रेजांगला शौर्य दिवस समारोह में 63 शहीद परिजन हुए सम्मानित, आईटीबीपी की सलामी गार्ड ने पूरे सैन्य सम्मान से श्रद्धांजलि अर्पित की

 


रेवाड़ी  में अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर के सौजन्य से आज स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक पर रेजांगला शौर्य दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम महात्मा यश देव, राम किशन शास्त्री, विवेक भारती टीम वैदिक आश्रम ने हवन के माध्यम से अमर शहीदों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। कप्तान भोला राम यादव ने यजमान की भूमिका निभाई। 


आइटीबीपी 28 बटालियन की गार्ड ने सब इंस्पेक्टर नवल सिंह के नेतृत्व ने पूरे सैनिक सम्मान से सलामी देकर माहौल में रोमांच भर दिया। हांसाका सरकारी स्कूल की छात्राओं ने श्रीमती संजीता यादव के निर्देशन में देश भक्ति की हरियाणवी रागनी प्रस्तुत कर मुख्य समारोह की शुरुआत की । रेजांगला शौर्य समिति के अध्यक्ष राव संजय सिंह द्वारा कुमारी थनाया और कुमारी नेहा दो मेधावी छात्राओं को दस दस हजार रुपये की श्रीमती रश्मि यादव छात्रवृत्तियां प्रदान की गई। 


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शहीद गयादीन यादव के परिवार की बालिका कुमारी रजनेश को 5 हजार रुपये रेजांगला ट्रस्ट की ओर से प्रदान किए गए। सीहा स्कूल की मेधावी छात्रा कुमारी मनीषा को श्रीमती इंदिरा यादव छात्रवृत्ति की 5 हजार रुपये की राशि आयोजक मंडल द्वारा प्रदान की गई। उपस्थित 63 शहीद परिवारों को आयोजकों द्वारा शाल लोई के साथ रेजांगला युद्ध के महानायक मेजर शैतान सिंह भाटी परवीर चक्र और समिति के संस्थापक मुख्य संरक्षक कर्नल राव राम सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री की शताब्दी जयंती उपलक्ष्य में 2 सो रुपये की नकद राशि भी प्रदान की। 9 वीं कक्षा के प्रतिभाशाली छात्र प्रियांशु यादव को पेंटिंग के लिए रेजांगला प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 


महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार यादव ने शीघ्र ही सभा एवं रेजांगला टीम के प्रतिनिधि मंडल को शौर्य दिवस को बड़े स्तर पर मनाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अशोक कुमार यादव ने भविष्य में युद्ध स्मारक पर एक भव्य भवन निर्माण का सामुहिक संकल्प दिलवाया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 सितंबर 2013 की पहली रेवाड़ी में हुई रैली का स्मरण कराते हुए उन्होंने शीघ्र ही प्रधानमंत्री जी से मुलाकात करवाने की बात भी कही। समिति के मुख्य संरक्षक कर्नल रणबीर सिंह यादव ने याद दिलाया कि मोदी जी की रैली रेवाड़ी में सिर्फ रेजांगला युद्ध की पृष्ठभूमि के कारण ही कराईं गई थी। समिति के पिछले 45 साल की गतिविधियों का ब्यौरा देते हुए उन्होंने आयोजन में सभा की पहल का स्वागत किया। आई टी बी पी कमांडेंट अशोक कुमार यादव, सी आर पी एफ की असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश देवी विशेष रूप से समारोह में पधारे। 


ब्रिगेडियर करतार सिंह, सभा के प्रदेशाध्यक्ष राव धर्म पाल , कर्नल सुरेश यादव, कर्नल ओपी यादव, सभा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष देवी सिंह, कुंवर संजय सिंह बिष्ट,भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना पोपली ने इलाके की समृद्ध सैन्य परम्परा का यशोगान करते हुए इसे नए आयाम तक ले जाने की बात कही। समिति की तरफ से विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह और रेजांगला शौर्य गाथा साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन समिति महासचिव राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने किया। महासभा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया। राव संजय सिंह ने 20 हजार, मेजर अशोक यादव ने 15 हजार, कुंवर संजय सिंह बिष्ट ने समिति को सहयोग राशि भी प्रदान की। 


इस अवसर पर राव केहर सिंह एडवोकेट,कप्तान रामकुमार, कप्तान चंदगी राम, कप्तान बलबीर सिंह रालियावास, सभा के प्रदेश महासचिव जगमोहन यादव, कप्तान हरिओम यादव, कप्तान बीर सिंह यादव, सूबेदार मेजर धर्मदेव, सूबेदार मेजर सुखबीर सिंह, सूबेदार शीशराम, सूबेदार मेजर देव पाल, कर्ण सिंह कोच, प्रिंसिपल सतबीर सिंह, सूबेदार जोहरी सिंह, सूबेदार ललित कुमार, प्रो आर सी शर्मा, विजय नारायण, वी पी शर्मा, हवलदार गजराज, श्रीमती माया देवी, सभा के राष्ट्रीय सचिव राम गोपाल यादव, वीरेंद्र दरोगा झज्जर प्रधान, सतपाल सरपंच दादरी प्रधान, रवि यादव प्रदेश युवा अध्यक्ष,दिवान सिंह यादव, मन प्रिय यादव, कृष्ण यादव,नितिन, शिव रत्न, कोमल सिंह, जवाहर सिंह, श्रीमती नविनदरा यादव आदि बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें