Rewari News :: भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में गाँव-गाँव पहुँच स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

रेवाड़ी के गाँव बीकानेर में आज सफाई अभियान एवं एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला प्रभारी भूपेन्द्र श्योराण, डॉ. सौरभ यादव, बीकानेर मंडल युवा अध्यक्ष मनीष सोनी, यतेन्द्र रावत, बीकानेर क्षेत्र के अनेक सरपंच एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



इस अवसर पर गाँव की गलियों व सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई की गई तथा प्रत्येक कार्यकर्ता ने “एक पेड़ माँ के नाम” संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व के प्रति जागरूक करना था। जिला प्रभारी भूपेन्द्र श्योराण जी ने अपने संबोधन में कहा सफाई और वृक्षारोपण केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करेगा तो आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ वातावरण मिलेगा और हमारी मातृभूमि हरी-भरी बनेगी।


अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं रहेगा, बल्कि लगातार गाँव-गाँव, वार्ड-वार्ड चलाया जाएगा। भविष्य में प्रत्येक महीने विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में जागरूकता और हरियाली का संदेश घर-घर तक पहुँचे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें