कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव बेरली कलां में भव्य रामलीला के मंचन कार्यक्रम में चेयरमैन राजकुमार कतोपुरी, दिनेश यादव (DK रियल एस्टेट) तथा समाजसेवी प्रथम अग्रवाल ने रामलीला में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने के लिए रामलीला समिति का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मंच पर भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि पात्रों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।रामलीला के दौरान दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने धार्मिक उत्सव का भरपूर आनंद लिया। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने से नई ऊर्जा का संचार होता है तथा अपने कर्तव्यों को ओर अधिक निष्ठा से पूर्ण करने की प्रेरणा मिलती है।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें