Rewari News :: पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राव बिरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर विधायक ने अर्पित की श्रद्धांजलि


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्र में कई बार मंत्री रहे स्वर्गीय राव बिरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनकी समाधि स्थल पर पहुंच कर बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार सहित गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राव बीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

स्वर्गीय राव बिरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार रामपुरा सरपंच नररू।

विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि राव बिरेंद्र सिंह बेदाग साफ छवि के नेता थे और उन्होंने कभी भेदभाव की राजनीति नहीं की। वो एक व्यक्तित्व ही नहीं बल्कि एक संस्था थे। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही आज उनके पुत्र केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पूरे समाज को साथ लेकर बिना भेदभाव के कार्य कर रहे हैं। वहीं देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बिना भेदभाव के अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के दृष्टिगत जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। 


इस अवसर पर बीजेपी से महेश यादव महामंत्री, कैप्टन भोलाराम, अमृतकला टिकानिया, महेंद्र भाणडोर मनीष टिकानिया, भाजपा नेता डॉ. अरविंद यादव कुंड, सरपंच देवेंद्र यादव नारायणपुर, पूर्व जिला पार्षद आजाद सिंह नाधा, उपाध्यक्ष जीतू चेयरमैन, सचिव दिनेश यादव टीट, खोरी मंडल अध्यक्ष सरपंच नरेश यादव नरू, खोल मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव ढाणी शोभा, बावल मंडल अध्यक्ष रमेश लौर, युवा समाजसेवी यतेंद्र रावत, एनिमेट पर्सन जीवनराम गर्ग, यशु चेयरमैन, महामंत्री प्रदीप ठेकेदार नारायणपुर, उपाध्यक्ष सरपंच हेमंत यादव नंगली गोधा, सरपंच चेतन अहरोद, सरपंच संजय राधा की ढाणी, पूर्व सरपंच कपिल नेहरा प्राणपुर, एडवोकेट निहाल सिंह चौकन, मोनू पीथडावास सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें