ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- रेनबो म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों एवं कला प्रेमियों ने रविवार शाम स्थानीय शांति नगर स्थित स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ गोड्डा के कार्यालय में एक शोक - सह - श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पद्मविभूषण सहित संगीत के सभी बड़े सम्मान से सम्मानित व होली गीत "मसाने में होली खेले दिगम्बर" से इन दिनों खासे लोकप्रिय शास्त्रीय गायक छन्नू लाल मिश्र एवं प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक "महाभारत" में कर्ण की भूमिका निभा कर लोकप्रिय हुए जाने माने चरित्र अभिनेता पंकज धीर को उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं में रेनबो के संरक्षक संजीव कुमार झा, अध्यक्ष सुरजीत झा एवं सचिव मनीष कुमार सिंह ने दिवंगत विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके निधन को भारतीय कला एवं संस्कृति जगत की अपूर्णनीय क्षति बताया। सभा के अंत में उक्त वक्ताओं के अलावा रेनबो के उपाध्यक्ष अखिल कुमार झा, संयुक्त सचिव अमरेंद्र कुमार सिंह, सुभाष चंद्र दास एवं दया शंकर, सदस्य विष्णु कुमार एवं मो. फैजान ने उपरोक्त विभूति द्वय सहित शनिवार को पारिवारिक हिंसक लड़ाई के शिकार प्रधानाध्यापक हिदायत अली सिद्दिकी जो अपने मिलनसार स्वभाव के चलते बहुत लोकप्रिय थे की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
Godda News: कला प्रेमियों ने दी छन्नूलाल मिश्र एवं पंकज धीर को श्रद्धांजलि

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें