Godda News: अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी लीग में भाग लेने के लिए खिलाड़ी रांची हुए रवाना।


गोड्डा :अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी लीग में भाग लेने के लिए गोड्डा जिला की बालिका वर्ग की टीम रांची हुई रवाना। अस्मिता खेलो इंडिया, लीग और प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया के लिंग-तटस्थ मिशन का एक हिस्सा है। प्रतियोगिता अंडर 18 बालिका और अंडर 15 बालिका आयु वर्ग में खेली जाएंगी। प्रतियोगिता बिरसा मुंडा स्टेडियम खूंटी में आयोजित होगी।अंडर 18 वर्ग में उजाला कुमारी, सृष्टि कुमारी, नैंसी टुडू, चाहत कुमारी, जैसनि जिम्मू,आरती कुमारी ,जानकी कुमारी, बेबी कुमारी , आर्या कुमारी अंडर 15 बालिका वर्ग में राजलक्ष्मी, अनुष्का गौरैयत,मुस्कान सिंह अंकिता कुमारी, सानिया मरियम, पल्लवी प्रिया, प्रीति रानी, चांदनी कुमारी, सृष्टि कुमारी ,अंजली कुमारी ,काजल कुमारी ,कोमल कुमारी और जूली कुमारी अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।टीम के साथ करण कुमार कश्यप कोच की भूमिका में और शशि यादव और सोनू यादव मैनेजर की भूमिका में रहेंगे। टीम को शारीरिक शिक्षा शिक्षक अंजार अहमद और झारखंड शिक्षा परियोजना गोड्डा के कर्मियों ने शुभकामना देकर विदा किया।

Share on Google Plus

Editor - ग्राम समाचार गोड्डा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें