Godda News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महागामा में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
गोड्डा: 11 अक्टूबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 के अवसर पर शिक्षा, समाज कल्याण विभाग एवं सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज (C3) के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी तरह से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महागामा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष के विषय “The girl I am, the change I lead” के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य था — समाज में लड़कियों के अधिकार, समान अवसर, शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति सामूहिक जागरूकता बढ़ाना। जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अवसरों के महत्व को रेखांकित करना था। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका Rita Hembrom ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संदेश दिया गया कि हर बालिका का अधिकार है — पढ़ना, आगे बढ़ना और अपने सपनों को साकार करना। समाज को उनकी शक्ति को पहचानना और उन्हें समान अवसर देना होगा।छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग, भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बालिकाओं की उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आत्मरक्षा और जीवन कौशल पर विशेष प्रस्तुति भी दी गई, जिसने सभी को प्रभावित किया। पूरे विद्यालय में बालिका सशक्तिकरण का संदेश गूंज उठा। इस कार्यक्रम में बालिकाएँ,किशोर उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आरोग्यदूत शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं C3 टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में सभी विद्यार्थियों ने यह शपथ ली कि वे हर बालिका के सम्मान, शिक्षा और सुरक्षा के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। वार्डन रीता हेंब्रम, शिक्षकों में कल्पना कुमारी, संगीता कुमारी, मोतीलाल यादव, आलोक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें