ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जिला चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के मिलने के बाद दीपिका पांडेय सिंह ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष, हमारे नेता राहुल गांधी एवं वरिष्ठ नेतृत्व का हृदय से आभार, जिन्होंने मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस विश्वास के लिए मैं गहराई से कृतज्ञ हूं और पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। दीपिका पांडेय सिंह की यह नियुक्ति पार्टी में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व में उनकी मजबूत उपस्थिति को दशार्ती है। वे पहले भी संगठनात्मक कार्यों और जनसंपर्क के मामले में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। कांग्रेस के कार्यकताओं और नेताओं में इस फैसले से खासा उत्साह है। पार्टी का मानना है कि दीपिका के अनुभव और मेहनत से बिहार चुनाव में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। बताते चलें कि दीपिका पांडेय सिंह झारखंड की एक सक्रिय नेता हैं और महिला नेतृत्व की मिसाल के रूप में जानी जाती हैं। उनके नई भूमिका में आने से कांग्रेस संगठन को बिहार विधानसभा में जमीनी स्तर पर लाभ मिलेगा।
Godda News: मंत्री दीपिका पांडे सिंह को कांग्रेस ने बनाया जिला चुनाव पर्यवेक्षक

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें