रेवाड़ी के निकटवर्ती गांव भाड़ावास में नव-निर्मित आंगनवाड़ी भवन का उद्घाटन जिला पार्षद द्वारा ग्राम सरपंच के साथ किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद श्रीमती रेखा जी, सरपंच सुनील स्वामी तथा पंच पवन तिवाड़ी, धर्मपाल आदि मौजूद रहे। गांव के अनेक मौजीज लोग भी उद्घाटन समारोह में शामिल होकर इस विशेष पल के साक्षी बने।
महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर योगेश कुमारी ने जानकारी दी कि नए भवन के निर्माण से आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और पोषण व्यवस्था सुनिश्चित होगी। साथ ही महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
ग्रामीणों ने भी उम्मीद जताई कि इस आंगनवाड़ी भवन के माध्यम से गांव के बच्चों और महिलाओं को अधिक सशक्त व जागरूक बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर पीएचसी भाड़ावास से डॉक्टर निर्मल, एएनएम मंजू व काजल, आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीलम, राजेश, संतोष, शुभलता, कुसुम, सुशीला तथा सहायिका शकुंतला, नीरू, राजबती और शारदा भी उपस्थित रहीं।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें