Rewari News :: पंजाबी समाज की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के जन्मदिन का आयोजन कर एक ओर अनोखी परंपरा की शुरुआत की

रेवाड़ी में पंजाबी समाज ने सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाने और आपसी प्रेम व सौहार्द को बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई परंपरा की शुरुआत की है। वैवाहिक सेवा, बुक बैंक, योग केंद्र और नि:शुल्क वस्त्र वितरण जैसी सेवाओं के साथ अब प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को समाज के वरिष्ठजन आनंदम उपवन के सदस्यों (पुरुष एवं महिला) का सामूहिक जन्मदिन समारोह मनाया जाएगा।


समारोह के अवसर पर पंजाबी समाज के अध्यक्ष एडवोकेट सचिन मलिक ने कहा कि “किसी भी समाज के बुजुर्ग उसकी असली धरोहर होते हैं। उनके मार्गदर्शन में ही समाज बेहतर दिशा में आगे बढ़ सकता है। मातृ शक्ति के बिना कोई भी आयोजन रौनक से खाली होता है। इसी भावना से हम वरिष्ठजनों के लिए समय-समय पर विशेष आयोजन करते रहेंगे, ताकि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमें मिलता रहे।”


कार्यक्रम में रेवाड़ी म्यूजिकल ग्रुप के संस्थापक अनिल ठकराल और कलाकार जितेंद्र मेहंदीरेत्ता, पूनम भारद्वाज, डॉ. ललित सक्सेना, सारा शर्मा, निकिता श्रीवास्तव एवं शिखा सिंगल ने सुरमयी प्रस्तुतियों से समा बांधा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध गायिका पूनम भारद्वाज के गीत “सत्यम शिवम सुंदरम” से हुई, जिसके बाद पूरी टीम ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।


पंजाबी समाज के सचिव नरेंद्र बत्रा ने बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत करते हुए उन्हें समाज के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया। रेवाड़ी स्वर संगम ग्रुप ने भी समाज के उत्थान हेतु नि:शुल्क अपनी सेवाएँ देने का संकल्प लिया। गीतों की मधुर धुनों पर कुछ वरिष्ठ नागरिक भी थिरकते नज़र आए।


कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कलाकार अंकुर नारंग ने किया। माह सितंबर में जन्मे वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। समारोह में लगभग 300 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाज के प्रवक्ता डॉ. नवीन अदलखा ने कहा कि “ऐसे आयोजनों से समाज के लोग एक-दूसरे के और करीब आते हैं तथा आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना समाज के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाती है।”

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें