हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ-1342 की मीटिंग रेवाड़ी डिपो वर्कशॉप में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण नौहरा ने की व मंच का संचालन प्रदेश मंत्री अमित महाराणा ने किया बैठक में प्रदेश सलाहाकार अजीत छौंकर व प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव ने सम्बोधित किया भारतीय मजदूर संघ के गीत के साथ जिला महामंत्री राजबाला ने बैठक की शुरुआत की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण नौहरा ने 1-9-25 को ACS परिवहन के साथ हुई बैठक के बारे में कर्मचारीयो को बताया कि जो भी हमारी मांगें मानी गई हैं उनको जल्द ही लागू कराया जाएगा और हमारी जो भी मांगे FD में पेंडिंग हैं उनको भी बातचीत कर जल्द ही लागू कराने का काम पूरा कराया जाएगा आज की बैठक में मुख्य रूप से BMS के पूर्व डिपो प्रधान भूप सिंह,चालक संघ के पूर्व डिपो प्रधान बाबूलाल कालाका, हरदुल सुठानी,डिपो प्रधान प्रवीण बालधन, चिराग प्रधान, योगेश भांखरी, अजय यादव, सुधीर मंदौला, ईश्वर निमोठ, प्रदीप धवाना सहित सैंकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे आज की बैठक में मुख्यरूप से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर रेवाड़ी डिपो की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जो इस प्रकार ::
डिपो प्रधान - यशपाल यादव
सचिव - सतपाल डहीना
उप प्रधान - जितेन्द्र पावटी
उप प्रधान - सुदेश शाहपुर
सह सचिव - पवन कुमार
सह सचिव- प्रवीण कुमार
कोषाध्यक्ष- होशियार सिंह
मुख्य सलाहाकार - अमित सिगड़ा
सलाहाकार - कुलदीप खड़गवास
प्रैस प्रवक्ता - राजेंद्र सरपंच
वरिष्ठ उप प्रधान- कपिल



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें