ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- थाना क्षेत्र के कलाली मोड़ स्थित हीरो शोरूम के समीप देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां घायलों की पहचान पथरगामा निवासी अमित कुमार साह और प्रभात ततवा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी। कि दोनों युवकों को सिर, हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। अमित कुमार साह के हाथ, दांत और चेहरे पर गहरी चोटें बताई जा रही हैं। जबकि प्रभात ततवा को हल्की चोटें आई हैं।चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल गोड्डा अमित कुमार साह को गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया है। घटना के समय दोनों युवक शराब के नशे में धुत पाए गए।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें