रेवाड़ी शहर के पुराना हाउसिंग बोर्ड सैक्टर एक निवासी समाजसेवी सतेंद्र प्रसाद (टपूकड़ा सदन) को राष्ट्रीय नीति आयोग भारत सरकार का सदस्य नामित किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर गल्ला व्यापार समिति गंज कटला बाजार के प्रधान हेमंत अग्रवाल, सरदार परमप्रीत सिंह, दीपक मित्तल सहित अन्य व्यापारियों ने शुभकामनाएं दी है।
सतेंद्र प्रसाद दिशा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के भी सदस्य हैं। रामपुरा हाउस से उनकी नजदीकी शुरू से ही रही है। पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह के वह काफी नजदीक थे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से भी उनके निकटतम संबंध है। सतेंद्र प्रसाद 15 वर्षों तक पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के भी प्रधान रहे। वर्ष 1978 में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के सचिव की जिम्मेदारी भी उनके पास रही। पब्लिक ग्रीवेंस कमेटी के भी वह दो बार सदस्य रह चुके हैं। सतेंद्र प्रसाद ने अपने इस मनोनयन के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें