Rewari News :: थाना कसौला पुलिस ने बोलनी गांव में युवक योगेश मर्डर के आरोपी भूरिया को गिरफ्तार किया

रेवाड़ी पुलिस ने बीती 27/28 अगस्त की रात को गांव बोलनी निवासी एक युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव बोलनी निवासी देवेन्द्र उर्फ भूरिया के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी देवेन्द्र उर्फ भूरिया ने बताया कि घटना की रात वह अपने भाई कालिया और एक अन्य साथी के साथ शराब पी रहे थे। उसी दौरान योगेश वहाँ आ गया और किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान तीनों ने योगेश पर फरसे और डंडों से हमला कर दिया। जिससे योगेश गम्भीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।



डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने वीरवार को थाना कसौला में प्रेसवार्ता कर बताया कि गांव बोलनी निवासी रामकिशन ने शिकायत दी थी की गत 27/28 अगस्त की रात्रि को उनके गांव के स्कुल के पास, गांव के ही कुछ युवको ने उसके चचेरे भाई के लडके योगेश को डंडों व पत्थरों से चोटे मारी थी। जिससे योगेश गम्भीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उन्होंने योगेश को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया दिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो इस दौरान गत 28 अगस्त को अस्पताल में उपचार के दौरान योगेश की मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा ईजाद की थी। जो इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव बोलनी निवासी देवेन्द्र उर्फ भूरिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें