Rewari News :: इनैलो नेता अभय चौटाला ने सम्मान दिवस समारोह का निमंत्रण दिया कहा हुड्डा परिवार ने साठगांठ से बनवाई बीजेपी सरकार

इनेलो पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज जाट धर्मशाला रेवाड़ी में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इनेलो के सुप्रीमो चौ अभय चौटाला ने शिरकत की उनके साथ मे विशेष तौर पर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने की व मंच का संचालन इनेलो प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल ने किया। कार्यक्रम में पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने जोश व फूलमालाओं के साथ चौ अभय चौटाला का स्वागत किया।कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ अभय चौटाला ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार पूर्व उपप्रधानमन्त्री जननायक चौ देवीलाल की 112 वी जयन्ती समारोह का आयोजन रोहतक की अनाज मंडी में किया जा रहा है। जिसके लिए वह स्वयं प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं व जननायक चौ देवीलाल के चाहने वालो को कार्यक्रम का निमंत्रण दे रहा हूँ उसी के तहत आज का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है और उपस्थित भीड़ को देखकर ये लगता है कि हर बार की तरह इस बार भी रेवाड़ी जिले भागीदारी काफी ज्यादा रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को देखकर अभय चौटाला ने कहा कि रेवाड़ी में इतने भारी संख्या में जनसमूह की उपस्थिति ये दर्शा रही है अहीरवाल की जनता भी बीजेपी के राज से दुखी आ रही है और अब वो इस सरकार से पीछा छुड़वाने के लिए तैयार बैठी हैं। 


अभय चौटाला ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव के समय जनता से ढेरो वायदे किये लेकिन किसी भी वायदे को पूरा नही कर पाए क्योंकि मकसद सत्ता हासिल करना था जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नही है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप्प पड़ी है अपराधियों के हौसले बुलंद हैं आये दिन हत्या,लूट, बलात्कार, फ़िरौती की घटनाएं हो रही है और सरकार सत्ता के नशे में चूर है। अब तो हालात ये है कि हरियाणा का हर व्यक्ति खौफ के साये में जीवन यापन कर रहा है कि न जाने कब और किस अपराधी की गोली का शिकार होना पड़ जाए। 



इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि बीजेपी ने केवल जाति और धर्म की लड़ाई को बढाने का काम किया है हरियाणा के भाईचारे को तोड़ने का काम किया है। किसान कमेरे को आपस मे लड़वाने का काम किया है ।जिसका खामियाजा हरियाणा की जनता ने भुगता है अब जनता इनकी चाल को समझ गयी है जो अब इनके बहकावे में नही आने वाली। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए रामपाल माजरा ने कहा कि आपसी गुटबाजी में काँग्रेस ये भूल गयी कि जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करना होता है न कि आपसी लड़ाई के चक्कर मे एक अब जनता एक बार फिर इनेलो के राज को याद करती है कि किस प्रकार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाता था। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता संपत राम ढहनवाल, रेवाड़ी हलका प्रधान वरुण गांधी, बावल हलका प्रधान सुमेर सिंह पूर्व सरपंच, कोसली हलका प्रधान कुलदीप यादव डहिना, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल, महिला प्रधान कमला शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन छिल्लर, युवा जिला प्रधान नीरज ढहनवाल,किसान सेल जिला संयोजक सभा चंद नंबरदार, बीसी सेल जिला संयोजक मुकेश खातोदिया, टपरिवास सेल के जिला संयोजक राजकुमार योगी, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतपाल यादव बिटवाना, जिला प्रधान महासचिव नरेश यादव ,पूर्व चैयरमेन सतबीर यादव कोसली, वरिष्ठ नेता जितेंद्र देशवाल, जिला प्रचार सचिव सुरेंद्र डूडी, युवा नेता ललित टीकला, गोकुल चंद कारौली, बबलू बरेली, सुखीनंद दहिया, नवीन गुलिया, बावल युवा हलका प्रधान सचिन झाबुआ कोसली युवा हलका प्रधान कृष्णा बोहका, युवा शहरी प्रधान गौरव सैनी ,ज्ञान प्रकाश, राजेंद्र सिंह आशियाकी,नरेंद्र सिंह, रमेश भालिया,, कैलाश सैनी हितेश रंगा, धर्मवीर सिंह, एडवोकेट अनीता सांगवान, राधा देवी,राजू टीकला, भतेरी देवी, मंजू कौशिक, लक्ष्मी देवी, सत्येंद्र झाबुआ, एडवोकेट नितेश यादव , अनूप झाबुआ सहित अन्य इनेलो जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की व उनको पार्टी में सम्मान देने का विश्वास देते हुए पटका पहनाया ओर जननायक की नीतियों को आगे बढ़ाने की बात कही।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें