Bhagalpur news:अपना तो काम है जलाते रहो चिराग : सैयद हसन


ग्राम समाचार, भागलपुर। खानकाह पीर दमड़िया शाह सह वक्फ शाह इनायत हुसैन के द्वारा हमेशा यह प्रयास रहता है समाज सेवा का काम जहां तक खुदा की तौफीक मिले सेवा का काम होता रहेगा। बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच वक्फ 159 शाह मार्केट द्वारा मानव सहायता केंद्र के डायरेक्टर डाक्टर देबज्योति मुखर्जी की देखरेख मे खाना बना कर परोसा जाएगा। साथ ही बीमारी के प्रकोप को देखते हुए बक्फ 159 द्वारा जिस क्षेत्र मे आवश्यकता महसूस हो रही वहां मेडिसिन बांटने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर सज्जादानशीन ने बक्फ 159 द्वारा किए जाने वाले खिदमत-ए-खुदा के काम को इस शेर के जरिए पैगाम देने की कोशिश की है।

"अपना तो काम है जलाते चलो चिराग

रास्ते मे दोस्त या दुश्मन का घर मिले"। इस मौके पर मोहम्मद अहमद बासु, बंटी, तकी जावेद बगैरह शामिल रहे।


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें