Rewari News :: राधा रानी व भगवान शिव के रंग में रंगा टीपी स्कीम का गणेशोत्सव में आतिशबाजी, शोभायात्रा व झांकियों ने मन मोहा


रेवाड़ी नगर की प्रमुख कालोनी टीपी स्कीम 9 में चल रहा गणेशोत्सव रविवार को राधा रानी के जन्म व भगवान शिव की झांकी रंग में रंग गया। जन्मोत्सव पर आतिशबाजी, शोभायात्रा व महिला संकीर्तन की धूम रही तो रात्रि में रिमझिम बरसात के भगवान शिव, पार्वती व माँ काली की झांकी ने रंग जमाया।


समिति के मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम संचालक गोपाल शर्मा ने बताया कि गणेशोत्सव का पाँचवा दिन विभिन्न रंग बिखेर गया। सुबह की पूजा-अर्चना के बाद दोपहर को कालोनी की महिला संकीर्तन मंडली ने राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया। टीपी स्कीम पार्क से नाचती गाती महिलाओं ने राधा-कृष्ण के साथ शोभायात्रा निकाली। आतिशबाजी व भक्ति संगीत के बीच महिलाएँ ' बरसाने में आनंद छायो, लाली को जन्मदिन आयो ' , 'ओ राधारानी के संग नच लेण दे', बधाई हो बथाई , हैप्पी बर्थडे टू यू' आदि गीतों पर झूमती नजर आई। कालोनी के बच्चों ने भी राधा-कृष्ण की भूमिका में रंग जमाया। 

शाम समय स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टालों के साथ मेले का आयोजन किया गया। रात्रि के आयोजन में भगवान भोलेनाथ, पार्वती व माँ काली के नृत्य की धूम रही। रिमझिम बरसात के बीच 'सत्यम शिवम सुंदरम, ' भोली रे पिला दे भंगिया, ' शंकर जी आए, साथ मे गौरा को लाए' , आजा माँ शीतला भवानी ' आदि गोत सराहनीय रहे। गणेश वंदना व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें