रेवाड़ी में रविवार को विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी हरियाणा प्रांत द्वारा 'उतिष्ठ भारत उपक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण टोली की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पूरे प्रांत से कुल 40 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण प्राप्त टोली प्रांत के विश्विद्यालय व महाविद्यालयों में स्वामी जी के शिकागो भाषण के उपलक्ष्य में 11 से 27 सितंबर के दौरान "स्वामी विवेकानंद का जीवन एवं संदेश" आधारित पुस्तक पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व कार्यशाला का आयोजन करेंगे। इनमें से चयनित युवा प्रांत स्तरीय विवेकानंद केंद्र सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास आवासीय शिविर का हिस्सा बनेंगे। इसके माध्यम से विवेकानंद केंद्र हरियाणा प्रांत में युवाओं को स्वामी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए सकारात्मक योगदान हेतु प्रेरित करने का अभियान प्रतिवर्ष चलाया जाता है।
इस कार्यक्रम को सह प्रांत संचालक आदरणीय दशरथ चौहान जी के सानिध्य व आदरणीया प्रांजलि दीदी प्रांत संगठक के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम में व्यवस्था का दायित्व प्रांत कार्यपद्धति प्रमुख आदरणीय रणजीत सिंह जी ने बहुत सुंदर तरीके से निभाया। युवाओं की टोली ने खेलों का खूब आनंद लिया। युवा प्रशिक्षण टोली को महाविद्यालयों में चर्चा हेतु निम्न विषयों पर प्रशिक्षित किया गया ::
1. स्मार्ट फोन से हम कितने स्मार्ट हुए।
2. 21 वीं शताब्दी में कम्युनिकेशन स्किल।
3. महाविद्यालय में सकारात्मक योगदान।
4. स्वामी जी का युवाओं के जीवन पर प्रभाव।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें