Pathargama News: प्राथमिक विद्यालय सोनार चक में पेरेंट्स टीचर मीटिंग आयोजित की गई



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सोनारचक में पेरेंट्स टीचर मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ सह सीओ नितेश कुमार गौतम मौजूद थे। बैठक में विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई को लेकर चर्चा की गई। जहां शिक्षकों ने विद्यालय के हर गति विधि से अभिभावक को अवगत कराया। बैठक मे विद्यालय में और बेहतरी के लिए विशेष ध्यान देने की बात कही। पढ़ाई ऐसी हो जिससे बच्चों का चहुंमुखी विकास हो। बीडीओ सह सीओ नितेश कुमार गौतम ने विद्यालय में क्लास रूम का निरीक्षण किया।


बैठक में अभिभावकों ने भी अपनी बात रखी। मौके पर विद्यालय में संचालित एमडीएम भोजन की गुणवत्ता की जांच की। भोजन ठीक ठाक संतोषजनक पाया गया। विद्यालय में कुल 68 बच्चे उपस्थित थे। इस दौरान पथरगामा बीडीओ सह सीओ एवं सीडीपीओ नितेश कुमार गौतम ने विद्यालय परिसर में ही संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया जहां 2 बच्चे थे। बैठक में एच.एम रीना कुमारी, सलोनी मुर्मू के अलावा विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सदस्य एवं अभिभावक मौजूद थे।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें