Pathargama News: नहाय खाय के साथ तीन दिवसीय जीवित्पुत्रिका व्रत शुरू/सुंदर नदी में उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पुत्र की लंबी आयु के लिए किए जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत को ले महिलाओ ने शुक्रवार को मां सुन्दर नदी में स्नान की। व्रती महिलाएं सुबह में नदी में स्नान के बाद गंगा पूजन की। इसके बाद घर पहुंचकर कई तरह के सब्जी के साथ लजीज व्यंजन बनाया। परिवार के साथ मिलकर सभी ने  लजीज व्यंजन का आनंद उठाया। रविवार को व्रती महिलाएं उपवास में रहकर जीवित्पुत्रिका व्रत करेंगी। इस व्रत में महिलाएं बांस डलिया  या पीतल की थाली में फल फूल पकवान से सजाकर जीमूत वाहन भगवान (बादलों के देवता अर्थात इंद्र) की पूजा अर्चना करेगी। सोमवार को डलिया खोल कर प्रसाद खाकर पारण के साथ उपवास खत्म करेंगी। जीउतिया व्रत को लेकर बाजार में सब्जी और फल की खरीददारी करने वालों की काफी भीड़ रही। बाजार में सब्जी के भाव में तेजी देखी गई। कोकरी 100 से 120 रुपए किलो, झिंगली 40 से 60 रुपए किलो, कन्ना 80 रुपए किलो, फूल गोभी 60 रुपए पीस, सतपुतिया झिंगली 60/किलो  के भाव रहे।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें