रेवाड़ी में थाना कसौला पुलिस ने गांव बखापुर निवासी एक तेल मिल मालिक की हत्या के मामले में एक आरोपी को चंद घंटों में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव बखापुर निवासी रवि उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी रवि उर्फ विक्की ने बताया कि मृतक के परिवार से उनकी पुरानी रंजिश के चलते, उसने ईट से वार करके रोशन लाल की हत्या की थी तथा उसका मोबाईल फोन लेकर मौके से फरार हो गया था।
डीएसपी क्राइम सुरेन्द्र श्योराण ने बुधवार को थाना कसौला में प्रेसवार्ता कर बताया की गत 23 सितम्बर को गांव बखापुर बस स्टेंड पर मंगलम ऑयल मील के अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। मौके पर सीन ऑफ़ क्राइम टीम को बुलाया गया तथा वे स्वयं भी मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त उसके परिजनों द्वारा करवाई गई तो शव की पहचान गांव बखापुर निवासी 70 वर्षीय रोशन लाल पुत्र मंगल राम के रूप में हुई थी। गांव बखापुर निवासी रतन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके ताऊ रोशन लाल को कोई संतान नहीं होने के कारण वह उसके पास ही रहता था। गांव बखापुर बस स्टेंड पर उनकी मंगलम के नाम से एक ऑयल मील है। गत 22/23 सितम्बर की रात को उसका ताऊ रोशन लाल खाना खाने के बाद मील में सोया हुआ था। जिसकी किसी नाम पता ना मालूम व्यक्ति ने सर व मुंह पर चोटे मार कर हत्या कर दी है। जिस पर पुलिस ने मृतक के भतीजे रतन सिंह के बयान पर थाना कसौला में हत्या का मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव बखापुर निवासी रवि उर्फ विक्की को वारदात के कुछ ही घंटो के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे मृतक का मोबाईल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें